Oplus_131072
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नए ‘मिसिंग लिंक’ ब्रिज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां फॉर्च्यूनर एसयूवी, एक सफेद सेडान सहित कई वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
