Oplus_131072
इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक महेंद्र हार्डिया की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी समस्या या आपात स्थिति की जानकारी मिलते ही महेंद्र हार्डिया सबसे पहले मौके पर पहुंच जाते हैं।मुख्यमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “घर में आग लगेगी तो फायर ब्रिगेड बाद में पहुंचेगी, महेंद्र बाबा पहले पहुंच जाएंगे।” उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने संकेतों में विपक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग केवल आलोचना की राजनीति करते हैं, जबकि जनप्रतिनिधि का काम जनता के बीच रहकर समस्याओं का समाधान करना है।मुख्यमंत्री के बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों और इंदौर की स्थानीय राजनीति के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महेंद्र हार्डिया की सार्वजनिक प्रशंसा और विपक्ष पर तंज ने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया।
