Oplus_131072
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को डीआरपी लाइन इंदौर में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। “स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने नियमित योग को तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन के लिए आवश्यक बताया।
