Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के स्कीम नंबर 54 स्थित एक शराब दुकान पर ओवर रेटिंग का विरोध करने पर विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि निर्धारित कीमत से अधिक राशि लेने का विरोध करने पर दुकान कर्मचारियों ने ग्राहक के साथ मारपीट की।वीडियो में दुकान के बाहर हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस व आबकारी विभाग को शिकायत मिलने पर जांच की जा सकती है।
