इंदौर। शहर में फायर सेफ्टी नियमों और अन्य अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर जांच के दौरान लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर AV मधुरम सैंडविच को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां और सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं पाईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।प्रशासन द्वारा शहर के अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में टिंकूस सहित अन्य रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया। अधिकारियों का कहना है कि फायर सेफ्टी मानकों और आवश्यक नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
