खबर सत्याग्रह | इंदौरसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मुहर्रम के दौरान किसी बात पर विवाद की स्थिति बनी थी। हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वीडियो में बड़ी संख्या में लोग दिखाई दे रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल नजर आ रहा है। फिलहाल वीडियो की सत्यता, घटना के कारण और पुलिस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।नोट: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है। खबर सत्याग्रह इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।
