जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। एहतियात के तौर पर बैटरी कार मार्ग बंद कर दिया गया है और बैटरी कार सेवा भी फिलहाल रोक दी गई है। हेलिकॉप्टर सेवाएं भी मौसम के कारण प्रभावित हुई हैं। हालांकि पैदल यात्रा मार्ग चालू है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यात्रियों से प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
