चलती ट्रेन के फर्स्ट एसी को “सुहागरात बर्थ” की तरह सजाने का मामला सामने आने के बाद रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकर (टीटीई) को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बिना टिकट ट्रेन में प्रवेश कर बर्थ सजाने वाले डेकोरेटर के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नियम सभी यात्रियों के लिए समान हैं और सुरक्षा व अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
