बारिश के मौसम में नदी, झरने और पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ ही सेकेंड में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में पिकनिक या घूमने के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और तेज बहाव वाले जलस्रोतों व संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा के साथ।
