इंदौर में दिनभर चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को देर रात पूछताछ पूरी होने पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। नाना पटवारी को गुरुवार को दो ड्रग पेडलर्स से मिली जानकारी के आधार पर हिरासत में लिया गया था। पूरे दिन रेती मंडी के पीछे एक कार में पूछताछ के बाद रात में उन्हें थाने लाया गया, जहां औपचारिक पूछताछ पूरी होने के बाद घर रवाना कर दिया गया। मामले में डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने पुलिस का पक्ष रखा, जबकि नाना पटवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
