4भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आशुतोष तिवारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।आशुतोष तिवारी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उन्हें उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लगातार मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा दतिया उपचुनाव में मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगी।गौरतलब है कि भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।
