
भोपाल। कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राकेश यादव को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।राकेश यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी में शामिल होने के कुछ ही समय बाद उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की गई।भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को संगठन में नए चेहरों को जिम्मेदारी देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
