महाराष्ट्र के नांदेड़ में महज एक वर्ष पहले निर्मित एलिवेटेड ब्रिज का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय न तो बारिश हो रही थी और न ही कोई तेज़ हवा या प्राकृतिक आपदा थी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी बाहरी कारण के नए पुल का गिरना घटिया निर्माण सामग्री और निर्माण में अनियमितताओं की ओर इशारा करता है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।गनीमत रही कि हादसे के समय पुल के नीचे या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुल गिरने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।
