खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बरामदगी मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद उन्हें थाने लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
