कार में घुसी लोहे की रेलिंग, युवक के सीने के आर-पार हुई, मौत
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे-9 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग कार को चीरते हुए आगे की सीट पर बैठे युवक के सीने के आर-पार निकल गई।हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
