Oplus_131072
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हमलावर को रेलवे ट्रैक से दबोचा
उज्जैन के व्यस्त टॉवर चौक पर शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। एक विक्षिप्त प्रतीत हो रहे युवक ने बुजुर्ग आशुतोष सोनी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद माधव नगर थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में पुलिस ने आरोपी प्रभुलाल मालवीय, निवासी तराना, को रेलवे ट्रैक के पास से दौड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया।सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। पूछताछ के दौरान वह यह भी नहीं बता सका कि उसने गोली क्यों चलाई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ-साथ वारदात के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम का क्रमवार खुलासा किया जा सके। इस दिनदहाड़े गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।
