
इंदौर। देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, पूर्व एमआईसी सदस्य चंदूराव शिंदे सहित पार्टी पदाधिकारी दीप्ति हाड़ा, स्वाति काशिद, मनीष काका एवं क्षेत्रीय पार्षद जीतू यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने डीजिआना न्यूज संवाददाता बालकृष्ण मुले से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की और यात्रा के उद्देश्य एवं देशभक्ति की भावना को लेकर अपने विचार साझा किए।तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह और जोश भर दिया।
