गोगावा। वेदा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच जर्जर पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुल की हालत खराब होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इसी बीच नदी में करीबन आठ फीट लंबा सांप भी बहता दिखाई दिया। नदी का पानी बढ़ने से पुल के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन से मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने की मांग की गई है।
