Oplus_131072
जिला आबकारी विभाग, इंदौर ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महू क्षेत्र के सनराइज टाउन बंजारी स्थित एक मकान से देसी एवं विदेशी मदिरा की 34 पेटी जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 54 हजार 160 रुपए है।कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अगस्त को वृत्त महू ‘ब’ के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर को मुखबिर से सूचना मिली थी।सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक राजेश वट्टी के साथ टीम ने सनराइज टाउन बंजारी स्थित मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लंदन प्राइड व्हिस्की की 4 पेटी, लिमाउंट बीयर की 6 पेटी, देसी मदिरा प्लेन की 16 पेटी और देसी मदिरा मसाला की 8 पेटी बरामद की गई।मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।कार्रवाई में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़, रवींद्र बघेल तथा आरक्षक सावन सिसोदिया और राशि सोलट का सराहनीय योगदान रहा।
