इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर बायपास क्षेत्र में कंटेनर की जांच के दौरान हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। कंटेनर को अभिरक्षा में लेकर शराब के स्रोत, गंतव्य और अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
