ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा से जल संरक्षण और जनभागीदारी की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ ने गंदगी और कचरे से पटी अजनार नदी को साफ करने का बीड़ा उठाया और लंबे समय तक अकेले ही नदी की सफाई में जुटे रहे।बिट्टू ने 26 जनवरी 2026 से नदी में उतरकर प्लास्टिक, कचरा, जलकुंभी और अन्य गंदगी हटाने का अभियान शुरू किया। शुरुआत में कुछ दोस्त भी साथ आए, लेकिन बाद में बिट्टू ने अकेले ही इस मुहिम को आगे बढ़ाया। लगातार मेहनत के बाद नदी की तस्वीर में बदलाव नजर आने लगा और उनका यह प्रयास सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।बिट्टू की पहल ने यह संदेश दिया है कि बदलाव के लिए हमेशा बड़े संसाधनों या बड़ी भीड़ की जरूरत नहीं होती। एक व्यक्ति का दृढ़ संकल्प भी समाज को नई दिशा दे सकता है। उनके प्रयास की उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी सराहना कर चुके हैं।मध्यप्रदेश सरकार के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का उद्देश्य भी जल स्रोतों का संरक्षण, पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। ऐसे में अजनार नदी के लिए बिट्टू की पहल इसी भावना को जमीन पर उतारने वाली प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है।#khabarsatyagrah #breakingnews #cmmohanyadav #drmohanyadav #mpnews
