आग और वाहनों की आवाजाही के बीच पुलिस ने इंदौर जाने वाला मार्ग कराया बंद, करीब एक घंटे तक लगी वाहनों की कतार
सेंधवा। घटना की सूचना मिलते ही बिजासन चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इंदौर जाने वाले मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक रास्ता बंद रहने से घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।दमकल ने बुझाई आग, क्रेन से हटाया वाहनसेंधवा नगर पालिका की दमकल टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने तक ट्रक का केबिन काफी हद तक जल चुका था। पुलिस और दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इसके बाद क्रेन की मदद से जले हुए मिनी ट्रक को हाईवे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था को दोबारा बहाल किया गया।
