इंदौर। चोइथराम मंडी के नजदीक शनिवार को एक चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से झुलस गया।मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने जान की परवाह किए बिना कार का कांच तोड़कर युवक को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस जवानों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार और CPR देने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि कार के अंदर रखे नोट भी आग की चपेट में आकर जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।हादसे में ट्रैफिक पुलिस जवानों की तत्परता से युवक की जान बच सकी।
