अयोध्या से कथावाचक देवेंद्र पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में वह एक महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद कथावाचक देवेंद्र पाठक के आचरण को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोग उन पर पाखंड के आरोप भी लगा रहे हैं।कथावाचक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
