इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। अलकापुरी कॉलोनी के सामने दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया।हमले में कृष्ण नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान कृष्ण ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है।
