Oplus_131072
गाय चोरी का शक बना मौत की वजह! युवक की पीट-पीटकर की थी हत्या
इंदौर। निरंजनपुर इलाके में करीब 10 दिन पहले हुई चंदर लोहार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करणी सेना के पदाधिकारी मान सिंह राजावत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गाय चोरी के शक में चंदर के साथ मारपीट की गई थी। जांच के दौरान सामने आए वीडियो में मान सिंह भी चंदर के साथ मारपीट करता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे नामजद आरोपी बनाया।गाय चोरी के शक में बरसाई लाठियांपुलिस के अनुसार, सूरज जाट, भूरा यादव और उनके साथियों ने चंदर लोहार पर डेयरी संचालक की गाय चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की थी। गंभीर चोटों के चलते चंदर की उसी रात मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।वीडियो ने खोला राजजांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें करणी सेना पदाधिकारी मान सिंह राजावत भी चंदर के साथ मारपीट करता नजर आया। वीडियो को जांच में अहम साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने मान सिंह को आरोपी बनाया और गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।मुख्य आरोपी सूरज जाट फरार!पुलिस का दावा है कि हत्या का मुख्य आरोपी सूरज जाट अभी फरार है। हालांकि, सूरज की पत्नी की ओर से उसके वकील ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया है कि सूरज पुलिस की हिरासत में है और उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस फिलहाल मामले के अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
