महाराष्ट्र। नाशिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। युवासेना जिला प्रमुख विक्रम रांधवे के नेतृत्व में नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी 4 से 5 आवारा कुत्तों को साथ लेकर नगर पंचायत के मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के कार्यालय तक पहुंच गए। विरोध जताने के लिए अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला भी रखी गई, जिसके बाद मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि इससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने कई लोगों को कुत्तों के काटने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का प्रभावी समाधान नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में नगर पंचायत प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।कुत्तों को लेकर कार्यालय पहुंचने और नोटों की माला रखने का यह प्रदर्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।
