इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 66 वर्षीय पुजारी विनोद हार्डिया पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 सितंबर की रात भोलाराम उस्ताद मार्ग पर हुई थी।
बताया गया कि एक्टिवा टच होने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद में पुजारी बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।
शिकायत के बाद भंवरकुआं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कराने के दौरान आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला। इस दौरान उनसे बीच सड़क पर उठक-बैठक लगवाई गई।
पुलिस मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
