इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को बाइट देने से इनकार कर दिया। गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो विजयवर्गीय कैमरों से मुंह फेरते नजर आए। उन्होंने कहा—“इंदौर में बाइट देना बंद।”रिपोर्टों के अनुसार, हालिया विवादित टिप्पणी को लेकर मीडिया कवरेज से नाराजगी के बीच उन्होंने इंदौर की मीडिया से दूरी बनाने की बात कही है। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में उनके एक साल तक बाइट नहीं देने की बात भी कही गई है।
