मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक पर कई युवक/छात्र सवार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बाइक सवार सभी छात्र हैं।वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख और स्थान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
