वृंदावन स्थित कैलीकुंज आश्रम में 30 वर्षीय साधक रसिक दुलारी शरण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी के रूप में बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शरीर पर सिर और पीठ समेत अन्य जगह चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
