लाठियों से हुआ प्रतीकात्मक युद्ध, फिर साथ बैठकर सुनी अनंत कथा
बंगाल में अनंत चतुर्दशी पर आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। एक प्राचीन अनंत मंदिर में पुजारी और व्रती महिला के बीच लाठियों से प्रतीकात्मक युद्ध की परंपरा निभाई गई। मान्यता है कि इस अनुष्ठान के जरिए घर के संकट और नकारात्मकता दूर होती है। खास बात यह रही कि प्रतीकात्मक युद्ध के बाद दोनों साथ बैठकर अनंत कथा सुनते नजर आए। यह परंपरा धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देती है।
