उज्जैन में ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद से जुड़े मामले में सोमवार को कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। टंकी चौक की ओर पथराव की सूचना के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग प्रशासन का सहयोग करते भी नजर आए। मामले को लेकर उज्जैन जा रहे AIMIM मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उन्हें नागझेरी थाने में रखा गया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, संभागायुक्त आशीष सिंह और शहर काजी ने लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
