मध्य प्रदेश के देवास में आस्था के सबसे बड़े पर्व नवरात्र के विसर्जन चल समारोह के दौरान टेकरी से निकलने वाली मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी की पालकी (सवारी) को सयाजी द्वार पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। विधायक के प्रस्ताव और कलेक्टर की सहमति के बाद नवरात्र की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह विशेष निर्णय लिया गया है। इस दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, पार्किंग और विशेष सजावट को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई है। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि उत्सव के दौरान लगाए जाने वाले पोस्टर-बैनर में दोनों माताओं के फोटो सबसे बड़े होने चाहिए।
