इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में APK फाइल डाउनलोड करने के बाद मोबाइल हैक कर बैंक खातों से करीब 2 लाख रुपये निकालने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों पीड़ितों के मोबाइल पर APK फाइल भेजी गई थी, जिसे डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खातों से करीब 99-99 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए।शिकायत के बाद चंदन नगर पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रकम के ट्रांजैक्शन और संबंधित खातों की जानकारी जुटा रही है।
