Oplus_131072
इंदौर। राजवाड़ा पर कुछ दिन पहले हुए भीषण बस हादसे के बाद अब छोटा बांगड़दा रोड से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वेंदाश इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक टैंकर ने दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
