इंदौर। रविवार रात इंदौर में चलती कार से अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। कार चालक शैलेन्द्र जैन अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कार के बोनट से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में कार आग की लपटों में घिर गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
