इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, इंदौर महानगर मालवा प्रांत की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मालवा प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार एवं प्रांत मंत्री देवेंद्र अंजना ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विधानसभा एवं वार्ड स्तर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।
