भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब गायक जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति के दौरान बड़ी संख्या में युवा मंच की ओर बढ़ने लगे। बैरिकेडिंग को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति बन गई।
