नाम नहीं है तो भरें फॉर्म-6, नए मतदाताओं के लिए नाम जुड़वाने का मौका
इंदौर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।इन शिविरों में पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा। जिन पात्र लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।विशेष अभियान के दौरान नए मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे पात्र नागरिक भी आवेदन कर सकेंगे, जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से पात्र मतदाताओं से शिविरों का लाभ उठाने और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
