खराब आलू से तैयार हो रहे थे समोसे, बिना लाइसेंस चल रहा था खाद्य निर्माण का कारोबार
इंदौर। नंदबाग कॉलोनी में खाद्य विभाग ने अमन बेकरी पर कार्रवाई की। विभाग के मुताबिक, बेकरी में गंदगी के बीच खराब आलू से बेक समोसे और अन्य खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। जांच के दौरान बेकरी का खाद्य निर्माण लाइसेंस भी नहीं मिला। बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री का निर्माण किए जाने पर विभाग ने तत्काल काम बंद कराया।
