इंदौर। नवरात्रि पर्व को लेकर इंदौर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर ने सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। हर आयोजन स्थल पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही फायर सेफ्टी, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नवरात्रि के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया है।
