Oplus_131072
इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र में 30 तारीख की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 छात्रों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद राऊ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार के नंबर और चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
