इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 44 से एक तस्वीर सामने आई है, जो जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल पेश करती है। सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच पार्षद निशा देवलिया के पति रूपेश देवलिया ने खुद झाड़ू उठाई और वार्ड में सफाई अभियान में जुट गए। जनप्रतिनिधियों को जनता और शहर की स्वच्छता के प्रति ऐसी ही जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है।
