Oplus_131072
इंदौर। शहर के नक्षत्र चौराहे पर कल शाम मामूली वाहन टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। खबर सत्याग्रह को प्राप्त वीडियो में विवाद के दौरान एक युवक के हाथ में चाकू दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सामने वाला व्यक्ति किसी कंपनी में काम करता है। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जैसे वीडियो में देखा जा रहा है गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं है मामूली सड़क हादसे के बाद इस तरह चाकू निकलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने के सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर छोटी-सी बात पर विवाद इतना बढ़ कैसे गया और चाकू निकालना इतना आसान कैसे हो गया?खबर सत्याग्रह को प्राप्त वीडियो के आधार पर मामला सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और संबंधित दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
