दिल्ली। इस साल दशहरा समारोह में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। श्री केशव रामलीला समिति ने यह अनूठी पहल की है।समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक होगा। इसके दहन के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और साफ-सफाई का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इस पहल के चलते इस बार दिल्ली की रामलीला में पारंपरिक पुतला दहन के साथ स्वच्छता का संदेश भी देखने को मिलेगा।
