इंदौर | खबर सत्याग्रह इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर रविवार सुबह करीब 7 बजे एक चार्टर्ड बस बेकाबू होकर ढाबे में जा घुसी। धार से इंदौर आ रही बस पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई और शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी।हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। घटना के समय ढाबा बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।
