Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह महू के समीप बाई गांव घाट पर रविवार को पटाखों से भरा एक आइशर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही आग लग गई, जिसके बाद पटाखों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से घाट पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई। हादसे में वाहन चालक और क्लीनर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। आग के चलते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। पटाखों के लगातार धमाकों से कुछ देर तक घाट पर दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
