{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
खबर सत्याग्रह | इंदौर। दशहरा उत्सव के बाद भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजय नगर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। ड्रोन सर्विलांस, पैदल गश्त और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने शहीद पार्क में चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद पार्क में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे यश उर्फ नन्नू बुन्देला (24), निवासी सोमनाथ की चाल, इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग का प्रतिबंधित खटकेदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना विजय नगर में अपराध क्रमांक 988/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन, डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी पराग सैनी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के बाद भी संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
