इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने गुम और चोरी हुए 50 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने भारत सरकार के संबंधित पोर्टल और तकनीकी सहायता की मदद से इन मोबाइल फोन की तलाश की। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर फरियादियों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया। यह कार्रवाई डीसीपी अमन राठौर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।•बाइट -अमन सिंह राठौड़ डीसीपी
